शहर गंदा है हम शर्मिदा हैं नुहिम के तहत भाजपा के पदाधिकारियो व पार्षदो ने शहर के गांधी मूर्ति पर सफाई कर जनता को शहर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया . सबसे बडी बात नगर परिषद में भाजपा को बहुमत होते हुए भी चार साल के बाद अब शहर को स्वच्छ सुन्दर बनाने की याद आई. गांधी मूर्ति पर इसका आयोजन शहर मे चर्चा का विषय रहा. भाजपा जिला उपाध्यक्ष व मनोनीत पार्षद योगेश जोशी ने कहा कि शहर गंदा है इसके लिए हम शर्मिन्दा हैं. स्वच्छता सर्वेक्षण के बाद बीजेपी के लोगों को शहर को स्वच्छ सुन्दर बनाने की याद आई. उपाध्यक्ष ने कहा कि शहर को स्वच्छ सुन्दर बनाने का हमारा दायित्व है . इस मौके पर पार्षद वैशाली शर्मा, गायत्री शर्मा, चंकी शाह, चरित्र जैन, नीरज मेहता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला पडियार सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया .
from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2okJEEW
Post a Comment